Chitrakoot News: बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुआ रपटा, बह गई रेलिंग, आवागमन बंद
चित्रकूट, सितम्बर 6 -- Chitrakoot News: राजापुर, संवाददाता। बाल्मीकि नदी में पिछले दिन आई बाढ़ की वजह से राजापुर-कर्वी मुख्य मार्ग में मोहरवां पुल के पास बना रपटा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही रपटे में लगी रेलिंग बह गई। फलस्वरुप प्रशासन ने रपटे से वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। मौजूदा समय पर वाहनों को दूसरे मार्ग से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। मोहरवां के पास बना पुराना पुल कई साल पहले डैमेज घोषित हो चुका है। जिससे वाहनों का आवागमन बंद किया जा चुका है। वैकल्पिक तौर पर प्रशासन ने पुल के नीचे से ही बगल में रपटा बनवाया था। यह रपटा बाल्मीकि नदी में आई बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया। रपटे की रेलिंग बह गई है। रपटे के ऊपर करीब 7 से 8 फुट ऊंचाई तक पानी का तेज बहाव होने से यह स्थिति बनी। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने रपटे पर दोनो तरफ बड़े-बड़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.