चित्रकूट, सितम्बर 5 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। जिले में करीब एक सप्ताह तक मूसलाधार बारिश के दौरान उफान पर रही मंदाकिनी, बाल्मीकि व बरदहा नदी के साथ छोटे नालों ने तबाही मचाई है। बाढ़ और बारिश ने सर्वाधिक विकास कार्यों को क्षति पहुंचाई है। नदी-नालों के तेज बहाव में दो रपटे पूरी तरह बह गए। जबकि 22 रपटे क्षतिग्रस्त हुए है। करीब आठ किमी सड़कें बाढ़ में बह गई। ज्यादातर सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे नजर आ रहे है। जिससे आवागमन में मुश्किल हो रहा है। मानिकपुर के पाठा इलाके में सतना को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग में टिकरिया के पास सड़क समेत रपटा बह गया। आवागमन बाधित होने पर आनन-फानन पीडब्लूडी ने बाढ़ के दौरान ही इसे अस्थाई तौर पर शाम को दुरुस्त कराया। लेकिन उसी रात दोबारा मूसलाधार बारिश होने पर यह बह गया। पीडब्लूडी ने रपटा व सड़क निर्माण के लिए 45 ला...