चित्रकूट, सितम्बर 2 -- Chitrakoot News: राजापुर, संवाददाता। ओहन बांध से डिस्चार्ज करने के लिए छोंडे गए पानी की वजह से बाल्मीकि नदी उफान पर आ गई है। लगातार दो दिन से मोहरवां पुल व चनहट के पास बने रपटों के ऊपर से नदी का पानी बह रहा है। जिसकी वजह से कर्वी-राजापुर मुख्य मार्ग में आवागमन बंद कर दिया गया है। इसी तरह सरधुवा के पास अर्की मार्ग में जलभराव होने से तिरहार का आवागमन दो दिन बंद चल रहा है। मंदाकिनी और बाल्मीकि नदी में उफान से निचला इलाका तिरहार बाढ़ की चपेट में है। कर्वी-राजापुर मुख्य मार्ग में बाल्मीकि नदी पर बना मोहरवां काफी पुराना होने की वजह से डैमेज हो चुका है। बगल से आवागमन के लिए रपटा बनाया गया था। रपटे के ऊपर से नदी का पानी बह रहा है। प्रशासन ने मोहरवां पुल में बेरिकेडिंग करा दी है। इसी तरह कर्वी-राजापुर के दूसरे मार्ग में चनहट ...