चित्रकूट, सितम्बर 20 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। बालू कारोबारियों की हिस्सेदारी के विवाद में चल रही कार्रवाई के दौरान लापरवाही उजागर होने पर खुद थाना प्रभारी कार्रवाई के घेरे में आ गए। हाईकोर्ट में नामजद आरोपित बालू कारोबारी की गिरफ्तारी के दौरान के तीन सीसीटीवी कैमरों के वीडियो उपलब्ध न कराने पर थाना प्रभारी के साथ ही विवेचक एसआई व कंप्यूटर आपटरेटर के ऊपर निलंबन की गाज गिर गई। अब इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी। लखनऊ के शहीद पथ चार्मवुड सुशांत गोल्फ सिटी गेस्ट प्राइज मार्ट निवासी राघवेंद्र दुबे को सरधुवा थाना क्षेत्र की एक बालू खदान का पट्टा मिला था। खनन कारोबार को संचालित करने के लिए इसमें कई लोग पार्टनर बने थे। यह भी पढ़ें- बालू कारोबारियों के हिस्सेदारी के विवाद में फंसे थाना प्रभारी जिनमें शामिल आजमगढ़ जिले के सिघानी राउतमऊ निवा...