चित्रकूट, सितम्बर 13 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के घुरेटनपुर गांव में शनिवार की आधी रात बाथरूम करने जाते समय बालक को सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घुरेटनपुर निवासी सुनील का सात वर्षीय बेटा प्रदीप कुमार शनिवार की शाम खाना खाने के बाद सो गया था। वह आधी रात करीब एक बजे पेशाब करने के लिए बाथरुम जा रहा था। तभी वहां छिपे जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। उसके चिल्लाने पर परिजनों की नींद खुली। कुछ ही देर में प्रदीप की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उसे लेकर सीएचसी शिवरामपुर ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।भरतकूप थाना क्षेत्र के घुरेटनपुर ...