Chitrakoot News: बारिश में घर को सीलन से बचाने पर दें विशेष ध्यान
चित्रकूट, अगस्त 23 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। सीडीओ डीपी पाल ने राजकीय पॉलिटेक्निक बरगढ़ में नवनिर्मित भवन का जायजा लिया। उन्होंने अतिथि आवास, कैफेटेरिया व पुरुष छात्रावासों की व्यवस्थाएं देखी। कहा कि नवनिर्मित भवनों को बारिश के दौरान सीलन से बचाने के उपाय किए जाएं। भवन के ड्रेनेज पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। प्रधानाचार्य ने एकेडमिक ब्लॉक के आ जाने पर पठन-पाठन में सहायक होने और प्रयोगशालाओं में नवीनतम उपकरणों को उपलब्ध कराए जाने के लिए निदेशालय में प्रेषित प्रस्ताव से अवगत कराया। अधिशासी अभियंता आवास विकास परिषद ने कमियों को एक सप्ताह में पूर्ण कराने का भरोसा दिया। सीडीओ ने भवनों को छात्रहित में जल्द प्रयोग में लाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: नाली की समस्या का होगा समाधान, बेहतर साफ-सफाई की हिदायत
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.