Chitrakoot News: बारिश थमने से कम हुआ जलस्तर, सीढ़ियों के नीचे पहुंची मंदाकिनी
चित्रकूट, अगस्त 22 -- Chitrakoot News: चित्रकूट/सीतापुर, संवाददाता। यूपी-एमपी इलाके में बारिश थमने के साथ ही मंदाकिनी का जलस्तर रामघाट में सीढ़ियों के नीचे पहंुच गया। मंदाकिनी में आई बाढ़ के दौरान रामघाट के रास्तों में जलभराव से मलबा जम गया है। नगर पालिका की टीमें रास्तों से लेकर रामघाट में साफ-सफाई करने में जुटी रही। मलबे को समेटकर वाहनों से बाहर फेंकवाया गया। ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन के दौरान दिक्कतें न उठानी पड़े。 यह भी पढ़ें- धर्मनगरी में रात भर जोरदार बारिश, थमने के बाद फिर उफनाई मंदाकिनीपिछले एक सप्ताह की बारिश पिछले करीब एक सप्ताह से यूपी-एमपी इलाके में मूसलाधार बारिश होने से मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा हुआ था। मंदाकिनी तीन दिन लगातार खतरे के निशान से करीब दो मीटर ऊपर बहती रही। शुक्रवार की दोपहर से बारिश थमने के बाद मंदाकिनी का जलस्तर कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.