चित्रकूट, अगस्त 26 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। सीतापुर चौकी पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बाल अपचारी के अलावा डिलौरा गांव के मजरा कैंप का पुरवा निवासी सुखनिधान को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी यदुवीर सिंह ने बताया कि बीते 22 जुलाई को मप्र के सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी सुधीर यादव की बाइक एमपी-यूपी बार्डर के पास से चोरी हुई थी। गिरफ्तार शातिरों के पास से चोरी की गई बाइक बरामद हुई है। बाल अपचारी को राजकीय संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...