Chitrakoot News: बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, मचा कोहराम
चित्रकूट, अक्टूबर 12 -- Chitrakoot News: मानिकपुर। थाना क्षेत्र के बांसा पहाड़ स्थित चूल्ही रोड में बाइक की टक्कर लगने से अधेड़ की मौत हो गई। बताते हैं कि बराहमाफी के मजरा चूल्ही निवासी 58 वर्षीय जगमोहन अपने दोस्त के यहां जन्मदिन पार्टी में शामिल होने झरी गांव गए थे। वहां से देर शाम करीब साढ़े आठ बजे वह पैदल गांव लौट रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी मंती के अलावा बेटी आरती व जीतू भी थी। बांसा पहाड़ के पास चूल्ही रोड पर सामने से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने जगमोहन को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। उनको हालत गंभीर होने पर सीएचसी लाया गया। यहां से जिला अस्पताल व फिर प्रयागराज रेफर किया गया। प्रयागराज में उनको मृत घोषित कर दिया गया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस बाइक सवार की तलाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.