चित्रकूट, अक्टूबर 26 -- Chitrakoot News: राजापुर, संवाददाता। सरधुवा थाना क्षेत्र के ममसी बुजुर्ग के मजरा बसंतपुर में युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती परिषदीय स्कूल में रसोइया के पद पर कार्यरत थी। गांव के बाहर पेड़ की डाल पर फंदे में लटका शव बरामद होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।बसंतपुर निवासी राजेश कुमार की 40 वर्षीया पत्नी गुड़िया का शव सोमवार को गांव से करीब 300 मी दूर लोखरी तालाब के पास दरसेंडा हार में चिल्ला के पेड़ की डाल पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर परिजन पहंुचे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: रामपुर दियारा में फांसी लगाकर युवक ने कर ली आत्महत्या सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भ...