चित्रकूट, जुलाई 10 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के चकौंध गांव में पड़ोस में रहने वाले दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हो गया। जिसमें दोनो पक्षों ने एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। एक पक्ष के काशी प्रसाद वर्मा ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी रामभवन, रतन, शिंदु व रज्जू ने उसके बेटे अशोक, सत्येन्द्र, पत्नी संपतिया व बेटी रानी बिट्टी के साथ मारपीट की। दूसरे पक्ष के रामभवन ने तहरीर देकर बताया कि अशोक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट किया। पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...