Chitrakoot News: प्रसव के दौरान युवती की मौत, नवजात बच्ची की हालत गंभीर
चित्रकूट, अक्टूबर 12 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। कस्बे के लोहदा मार्ग में किराए के कमरे में प्रसव के दौरान युवती की मौत हो गई। जबकि नवजात बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पति के गांव चले जाने से प्रसूता रात में अकेली थी। अचानक प्रसव पीड़ा होने के बाद उसने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई। सोमवार को सुबह उसे पड़ोसियों ने मृत हालत में पड़ा पाया। सगवारा निवासी राजा निषाद कस्बे लोहदा मार्ग में किराए का कमरा लेकर 22 वर्षीया पत्नी सरोज निषाद के साथ रहकर मजदूरी करता था। राजा निषाद ने बताया कि रविवार की शाम करीब पांच बजे वह अपनी मां को लेने गांव चला गया था। कमरे में उसकी गर्भवती पत्नी अकेली थी। रात में अचानक प्रसव पीड़ा होने पर सरोज ने कमरे में ही बच्ची को जन्म दिया। उस समय पत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.