चित्रकूट, जुलाई 8 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रबुद्धजनों के साथ हुई बैठक में ज्यादातर युवा वर्ग शामिल रहा। इनमें करीब 60 फीसदी कारोबार से जुड़े लोग रहे। जिसमें कुछ लोगों ने मुख्यालय कर्वी स्थित बस स्टैंड में ज्यादा देर तक बसें खड़ी होने से कारोबार में प्रभाव पड़ने की बात रखी। कई लोगों ने स्टेशन रोड में हटाए जाने वाले अतिक्रमण पर नाराजगी जाहिर की। इसके अलावा कुछ प्रबुद्धजनों ने शिवरामपुर से साईंपुर तक ध्वस्त हो चुके मार्ग के निर्माण कराए जाने की बात रखी। सीएम का आज का कार्यक्रम- सुबह आठ बजे- सीएम सर्किट हाउस से परिक्रमा मार्ग रवाना होंगे- सुबह 8:15 बजे- सीएम बरहा हनुमान मंदिर परिक्रमा मार्ग पहुंचेंगे- सुबह 9:15 बजे तक- सीएम भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाएंगे।- यह भी पढ़ें- सीएम योगी चित्रकूट को आज देंगे 950 क...