चित्रकूट, अक्टूबर 9 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर धर्मनगरी चित्रकूट राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होगा। योजना के तहत देश के 100 जनपदों में चित्रकूट ने सातवीं रैंक हासिल की है। निर्धारित 13 मापदंडों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर आगामी 12 अक्टूबर को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर दिल्ली मेंं आयोजित होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ ही अन्य संबंधित विभागों के मंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम में जिले से उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डीएम पुलकित गर्ग के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम शामिल होगी। जिसमें उप कृषि निदेशक, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र व एक प्रगतिशील कृषक शामिल है। इनको सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया...