चित्रकूट, सितम्बर 26 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव में सूखे पेड़ की डाल अचानक 15 वर्षीय कुलदीप के ऊपर आ गिरी। जिससे उसे सिर में गंभीर चोट आई। उसका साथी 16 वर्षीय बबलू बाल-बाल बच गया। परिजनों ने घायल कुलदीप को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

राजापुर थाना समाधान दिवस राजापुर। लगातार रही बारिश का असर थाना समाधान दिवस पर भी देखने को मिला। सरधुवा थाने में एएसपी पीयूषकांत राय ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उनके समक्ष तीन फरियादी पहुंचे। जिनमें दो शिकायतें भूमि संबंधी व राजस्व से जुड़ी थीं। संबंधित लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व पुलिस की टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया। राजापुर थाने में केवल एक फरियादी समस्या लेकर पहुंचा। भूमि संबंधी शिकायत होने से मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया।...