Chitrakoot News: पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की दी चेतावनी
चित्रकूट, सितम्बर 24 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। सेवानिवृत्त कर्मचारियों व पेंशनरों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक हुई। कहा गया कि आगामी 29 सितंबर को पेंशनर लामबंद होकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। जिसमें प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। जिसमें पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग की सीमा में लाने समेत अन्य मांगें रखी जाएंगी। बैठक में जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र द्विवेदी, प्रताप नारायन, सुरेश तिवारी, छोटेलाल गुप्ता, जगबली सिंह आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पेंशनरों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.