चित्रकूट, सितम्बर 5 -- Chitrakoot News: मऊ, संवाददाता। कस्बे से कौशांबी को जोड़ने वाले मार्ग में यमुना नदी पर बने महिला घाट पुल से युवती ने छलांग लगा दी। राहगीरों की जानकारी के आधार पर पुलिस यमुना में युवती की तलाश कर रही है। पीएसी के ाोताखोरों को तलाश में लगाया गया है। अभी तक युवती का कोई सुराग नहीं लगा है। टिकरा निवासी शंकर शंकर दयाल की 27 वर्षीया बेटी करुणा रानी शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे घर से किसी बात को लेकर नाराज होकर निकली थी। काफी देर बाद जब वह नजर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। इसी दौरान राहगीरों ने परिजनों को अवगत कराया कि महिला पुल से एक युवती यमुना नदी में कूद गई है। परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंचकर देखा तो पुल में करुणा का दुपट्टा पड़ा मिला। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि प्रयागराज के ...