चित्रकूट, अक्टूबर 22 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। बरगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा पनिहाई गांव में चार दिन पहले मारपीट करने पर पुलिस चौकी में शिकायत करना पीड़ित के लिए भारी पड़ गया। हमलावरों ने शिकायत करने से खफा होकर दोबारा रास्ते में पाकर पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह हमलावरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। सेमरा पनिहाई निवासी लवकुश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह मौजूदा समय पर घटेहा में रह रहा है। पिछले सात अक्टूबर की शाम को खेत में आकर बलराम ने अपने दो सथियों के साथ मिलकर उसे गालीगलौज किया था। इसके बाद 18 अक्टूबर को दुकान में सामान लेने वह गया तो वहां पर ओमप्रकाश उर्फ लाला, बलराम व संदीप ने उसे मारापीटा। जिसकी शिकायत उसने हरदीकला पुलिस चौकी में की थी। इसी बात पर जब वह भाई के घर जा रहा था, तभी रा...