चित्रकूट, सितम्बर 25 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष रोहित यादव के नेतृत्व में गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता एवं सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में छात्र फीस वृद्धि और बेरोजगारी से परेशान हो चुका है। प्रदेश में 20 से ज्यादा प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। सरकार शिक्षा के केन्द्रों को बंद कर रही है। इस दौरान सदस्यता अभियान प्रभारी हेमंत कुमार, अभिलाष यादव, संजय, शिवम ओझा, रावेन्द्र सिंह, मुकेश कोटार्य, रोहित पटेल, कमलेंद्र प्रजापति, धर्मेंद्र गुप्ता, ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: भाजपा सरकार पर छात्र-किसान विरोधी नीतियों का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...