चित्रकूट, अक्टूबर 19 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के कुली तलैया में पिता के डांटने से नाराज होकर युवती ने सूने घर में फांसी लगा जान दे दी। कुछ देर में लौटे परिजनों ने उसे फंदे पर लटका पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के मोबाइल फोन को कब्जे में लिया और छानबीन शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलन किया। कुली तलैया निवासी रामकृपाल निषाद के मुताबिक परिवार के सभी सदस्य सोमवार को सुबह करीब आठ बजे देवी पंडाल में चले गए थे। घर पर उसकी 18 वर्षीया बेटी अंजू देवी अकेली थी। सूने घर में अंजू ने कमरे में लगी धन्नी पर साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। वापस लौटे परिजनों ने अंजू को फंदे पर लटका पाया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अभयराज सिंह मौके पर पहुंचे। प...