Chitrakoot News: पानी से भरे टब में डूबने से मासूम की मौत
चित्रकूट, अक्टूबर 11 -- Chitrakoot News: राजापुर। सरधुआ थाना क्षेत्र के खोपा गांव में रविवार की दोपहर पानी से भरे प्लास्टिक के टब में डूबने से मासूम की मौत हो गई। मासूम खेलते समय अचानक टब के पास पहुंच गया था। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। खोपा निवासी रामकिशोर का एक वर्षीय बेटा आनंद रविवार की दोपहर करीब दो बजे घर के आंगन में खेल रहा था। अचानक खेलते-खेलते पास ही में पानी से भरे प्लास्टिक के टब के पास वह पहुंच गया। वह पानी से भरे टब में खेलते समय गिर गया। उसकी टब में डूबने से हालत गंभीर हो गई। कुछ देर बाद परिजनों की नजर पड़ी तो उसे टब से बाहर निकाला और आनन-फानन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक आनंद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उससे बड़े भाई आलोक व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.