Chitrakoot News: पाठा की समस्याओं को लेकर बुमुमो ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट, अगस्त 11 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। पाठा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा ने डीएम को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। अवगत कराया कि मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के रुकमा बुजुर्ग, ददरीमाफी, कर्का पड़रिया, मड़ैयन में पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, जलनिकासी, विद्युतीकरण आदि समस्याओं से लोग परेशान है। कई बार संबंधित विभागों को अवगत कराने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। स्कूलों में आवागमन के रास्ते नहीं है। रुकमा बुजुर्ग में निर्मित पुस्तकालय का नियमित संचालन नहीं किया जा रहा है। इस दौरान समाजसेवी मुकेश पटेल, विपिन सिंह, श्रवण, अजय पटेल, सौरभ सिंह, लवकुश पटेल, पवन कुमार, विक्रम सिंह, दिनेश, हरवंश प्रसाद, अतुल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.