चित्रकूट, अगस्त 23 -- Chitrakoot News: पहाड़ी। कस्बे में पांच दिन से जलापूर्ति ठप है। जिससे लोगों को बूंद-बूंद पानी को तरसना पड़ रहा है। जल जीवन मिशन योजना पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रही है। लोगों का कहना है कि दूर-दूर से पानी ढ़ोना पड़ रहा है। जल जीवन मिशन योजना से पिछले पांच दिन से जलापूर्ति नहीं हो रही है। दो महीने पहले इसी तरह समस्या आने पर काफी विरोध-प्रदर्शन हुआ था। इसके बाद सुधार लाया गया। लेकिन एक बार फिर से लोगों के सामने मुसीबत आ गई है। जिम्मेदार लोगों को फोन करने पर वह रिसीव नहीं करते।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...