Chitrakoot News: पर्यावरण, जल और मृदा संरक्षण के प्रति जनजागरुकता बढ़ाना जरूरी
चित्रकूट, जुलाई 24 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। वन विभाग के सहयोग से विज्ञान फाउंडेशन के युवाओं ने मानिकपुर और बरगढ़ क्षेत्र के 22 गांवों में पौधरोपण अभियान चलाया। यह अभियान आगामी 15 अगस्त तक चलेगा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपित पौधों की सुरक्षा का भी युवाओं ने संकल्प लिया। अभियान के तहत मानिकपुर इलाके के ऊंचाडीह, सकरौंहा, केशरूवा, केकरामार, सुखरामपुर, हरिजनपुर, ऐलहा आदि गांवों में पांच सौ से अधिक पौध रोपित किए गए। युवाओं ने प्रत्येक गांव में सौ-सौ पौधे लगाने का संकल्प ले रखा है। जिनकी रोपण के बाद संरक्षण की जिम्मेदारी भी युवा उठाएंगे। फाउंडेशन से जुड़े युवाओं का कहना है कि एक पेड़ मां के नाम अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि पर्यावरण, जल व मृदा संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। प्रत्येक व्यक्ति को प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.