चित्रकूट, अगस्त 30 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। डायट प्राचार्य बीके शर्मा ने कई परिषदीय स्कूलों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी। महकमे की ओर से संचालित योजनाओं के साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। सभी जगह व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने रामनगर ब्लाक के तीन परिषदीय विद्यालयों का जायजा लिया। जिनमें विद्यालयों की व्यवस्था, भौतिक परिवेश व शैक्षणिक गतिविधियों को डायट प्राचार्य ने देखा। प्राथमिक विद्यालय बांधी में सभी शिक्षक मौजूद मिले। विद्यालय में कायाकल्प योजना के सभी बिंदु पूर्ण रूप से संतृप्त पाए गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय बांधी में चार शिक्षकों के सापेक्ष दो शिक्षक उपस्थित मिले। जबकि दो शिक्षक अवकाश पर थे। प्राथमिक विद्यालय देउंधा में विद्यालय ...