चित्रकूट, अगस्त 21 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के ब्यूर गांव में घरेलू बातों को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने फांसी लगा जान दे दी। परिजनों ने सुबह उसका शव कमरे के भीतर फंदे पर लटका पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरु कर दी है। प्रथम दृष्ट्या पति-पत्नी का विवाद सामने आया है।

घटनाक्रम की जानकारी ब्यूर निवासी 32 वर्षीय रामऔतार का गुरुवार को पत्नी रेनू से घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद रामऔतार ने देर शाम खाना खाया और कमरे में सोने चला गया। परिजनों के सोने के बाद रामऔतार फांसी लगा ली। पत्नी रेनू की अचानक नींद खुली तो पति बिस्तर पर नजर नहीं आया। उसने कमरे में देखा तो पति को फंदे पर लटका पाया। यह देख वह जोर-जोर से रोने लगी। चीख-पुकार सुनकर कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुं...