चित्रकूट, नवम्बर 16 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। सरधुवा थाना क्षेत्र के बिरहवां में शराब पीने के लिए पैसा न देने पर पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला कर घायल करने के मामले में गिरफ्तार पति को जेल भेज दिया गया। घटना के बाद घायल महिला के भाई ने बहन के पति, सास, देवर व चचेरे ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पति को गिरफ्तार करने के बाद तीन अन्य नामजद आरोपितों की तलाश कर रही है।

शराब के पैसे न देने पर मां-बेटी पर हमला बिहरवां निवासी दुर्गा कोटार्य ने रविवार को शराब पीने के लिए पैसा न देने पर पत्नी निशा देवी पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। मां को बचाने आई 10 वर्षीया बेटी राधिका को भी चाकू मार दिया था। घायल मां-बेटी का सीएचसी राजापुर से रेफर होने पर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के दौरान दुर्गा के परिजनों ने उसका साथ द...