चित्रकूट, जुलाई 19 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मऊ कस्बे के व्यापारी अटल विहारी की बेटी दक्षिता केसरवानी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) में 639 अंकों के साथ 2382 वीं रैंक हासिल की है। दक्षिता की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। दक्षिता तीन बहन व दो भाइयों में तीसरे नंबर की है। उसकी मां सुनीता देवी गृहिणी है। दक्षिता ने प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत मऊ कस्बे में ही की। इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर से शिक्षा ग्रहण की। वह अपने बाबा मैकूलाल केसरवानी के डाक्टर बनने का सपना साकार करने के लिए रात दिन मेहनत करती रही। बडी बहन अनुराधा न्यूरोलॉजी में पीएचडी अमेरिका से कर रही है। यह भी पढ़ें- सहरसा में तीन भाई-बहनों ने किया कमाल, एक साथ क्रैक किया NEET; पिता चलाते हैं किराना दुकान दक्षिता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पि...