चित्रकूट, अक्टूबर 23 -- Chitrakoot News: राजापुर, संवाददाता। तुलसीकृत रामलीला कमेटी की ओर से वशिष्ठ गुरुकुलम विद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय विराट दंगल का शुभारंभ पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने शुभारंभ किया। उन्होंने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरु कराई। हरियाणा की निर्जला और राजस्थान की पहलवान पायल के बीच हुई कुश्ती रोमांचकारी रही। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में पहले दिन दिल्ली, हरियाणा, अयोध्या, जौनपुर, कानपुर, फतेहपुर, फाफामऊ, बाराबंकी, बरेली, आगरा, संभल, राजस्थान समेत अन्य क्षेत्रों से आए पहलवानों ने कुश्तियों में अपने दांव-पेच दिखाए। रामलीला कमेटी की ओर से विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। कुश्तियों में महुआ गांव के अमित ने राजस्थान के विवेक पहलवान को हराया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: शमशेर और सदानंद के बीच बराबरी पर छ...