चित्रकूट, अक्टूबर 27 -- Chitrakoot News: बरगढ़, संवाददाता। विकासखंड मऊ की ग्राम पंचायत लपांव में पशुपालन विभाग की ओर से पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें पशुओं के नियमित टीकाकरण, संतुलित पशु आहार व खनिज मिश्रण पर पशु चिकित्सकों ने जोर दिया। इसके साथ ही 220 पशुओं का उपचार किया गया। राजकीय पशु चिकित्सालय बरगढ़ के पशु चिकित्साधिकारी डा सुशील यादव के नेतृत्व में आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि गोपीनाथ पटेल ने गोपूजन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। पशु आरोग्य मेले में पशुपालकों को पशु चिकित्सा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 150 बड़े व 70 छोटे समेत 220 पशुओं का उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: पशुओं के नियमित टीकाकरण, संतुलित पशु आहार और ...