चित्रकूट, अगस्त 29 -- Chitrakoot News: बरगढ़, संवाददाता। एक सप्ताह पहले फुंका ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदला गया। जिसकी वजह से कलचिहा मोड़ कालोनी में बिजली आपूर्ति ठप चल रही है। बरसात के मौसम में लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। कई बार अवगत कराने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया है। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे किनारे कलचिहा मोड़ कॉलोनी के पास पिछले एक सप्ताह पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था। लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई थी। लेकिन अभी तक नहीं बदलाया गया है। ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से कालोनी में रहने वाले लोगों के घरों की बत्ती गुल है। जिसके चलते जलापूर्ति व्यवस्था भी लड़खड़ा गई है। उमसभरी गर्मी मे लोगो का जीना मुहाल है। शाम होते ही मच्छरों का आतंक इस कदर बढ़ जाता ह...