चित्रकूट, अक्टूबर 10 -- Chitrakoot News: पहाड़ी। थाना क्षेत्र के ओरा गांव में तीन दिन पहले नदी में डूबे अनिल मिश्र के बेटे शिवम का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। वह महबुलिया बिसर्जन के दौरान बागेन नदी में बीते सात अक्टूबर की शाम डूब गया था। घटना के बाद से ही नदी में एसडीआरएफ टीम तलाश कर रही है। थाना प्रभारी निशिकांत राय का कहना है कि घटना के बाद से ही नदी में डूबे शिवम की तलाश में लगे है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...