Chitrakoot News: नदी में डूबने से चरवाहे की मौत, 20 फीट दूर मिला शव
चित्रकूट, अक्टूबर 16 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। भरतकूप थाना क्षेत्र के पहाड़िया बुजुर्ग सानी गांव में चरवाहे की बागेन नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक घर से एक दिन पहले भैंस लेकर चराने गया था। शाम को वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरु की। नदी किनारे उसकी लाठी, मोबाइल फोन व तंबाकू मिलने के बाद परिजनों को डूबने की आशंका हुई। इसके बाद नदी में खोजबीन करने के दौरान उसका शव शुक्रवार को बरामद हुआ।
नदी में डूबने से चरवाहे की मौत पहड़िया बुजुर्ग निवासी नंदकिशोर का 28 वर्षीय बेटा रमेश गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे घर से भैंस लेकर चराने जाने की बात कहकर निकला था। शाम सात बजे जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान नदी की तरफ से रमेश की भैंस घर की तरफ लौटती नजर आई। परिजन बागेन नदी के गोघाट की तरफ तलाश करते हुए पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.