चित्रकूट, अक्टूबर 24 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। पुरवा तरौंहा में चल रही रामलीला के दूसरे दिन नगर दर्शन और फुलवारी लीला का मंचन हुआ। दूसरे दिन चौकी प्रभारी सीतापुर यदुवीर सिंह, आबकारी निरीक्षक प्रणव पांडेय व रिटायर्ड मेजर प्रमोद पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित शुभारंभ किया। लीला मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम व भ्राता लक्ष्मण के जनकपुरी भ्रमण तथा पुष्प वाटिका में माता सीता से भेंट के दृश्यों को कलाकारों ने भावपूर्ण तरीके से मंचन किया। कलाकारों के अभिनय और चौपाइयों के गायन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। दर्शक श्रीराम के जयकारेलगाते रहे। इस दौरान सतीशचंद्र मिश्र, राधेश्याम तिवारी, सुभाषचंद्र मिश्र, देव कुमार यादव, प्रकाशचंद्र मिश्र, अशोकचंद्र मिश्र, कौशलेश वाजपेयी, संतोष अवस्थी, रामकरण त्रिपाठी, मनोज मिश्रा, राजेन्द्र त्रिवेदी, शिवसागर लखेरा आदि ...