Chitrakoot News: धूमधाम से मनाया अग्रसेन जयंती महोत्सव
चित्रकूट, अक्टूबर 12 -- Chitrakoot News: सीतापुर। सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के संगम के बीच धर्मनगरी में अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को समर्पित आयोजन में पूजा-अर्चना से लेकर बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। समाज की एकजुटता और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया गया। आयोजन नवयुवक अग्रवाल मित्र मंडल समिति ने किया। शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मुकुंद अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अमन अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, गौरव अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.