चित्रकूट, अक्टूबर 25 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में शरदोत्सव की धूम रही। शरण पूर्णिमा पर दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी स्नान के बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन किए और परिक्रमा लगाई। दीनदयाल शोध संस्थान की ओर से भारत रत्न नानाजी देशमुख के जन्मदिवस शरद पूर्णिमा पर आयोजित तीन दिवसीय शरदोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मप्र सरकार की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, यूपी सरकार के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, मप्र अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष डा कैलाश जाटव, तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण अध्यक्ष विनोद गोंटिया, चित्रकूट विकास प्राधिकरण अध्यक्ष विजयपाल यादव, ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो आलोक चौबे व धर्मनगरी के साधू-संतों ने राष्ट्रऋषि नानाज...