Chitrakoot News: धर्मनगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जनसहभागिता जरूरी
चित्रकूट, अक्टूबर 25 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। स्वच्छता संकल्प अभियान के तहत कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका व कामदगिरि स्वच्छता समिति के कार्यकर्ताओं ने पर्वत से कूड़ा-करकट को बाहर निकाला। इसके साथ ही धर्मनगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जनसहभागिता पर जोर दिया। रविवार को चलाए गए अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने कामदनाथ तृतीय मुखारविंद के पास परिक्रमा मार्ग व पर्वत से कूड़ा-करकट को साफ किया। लोगों को निर्धारित स्थान पर कूड़ा डालने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने पर जोर दिया। श्रद्धालुओं से कहा कि परिक्रमा मार्ग में बंदरों को भोजन न कराएं। समिति अध्यक्ष राकेश केशरवानी ने कहा कि चित्रकूटधाम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में जनसहभागिता बेहद जरूरी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.