चित्रकूट, अगस्त 13 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी स्थित धनुष चौराहे में बुधवार की शाम डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण सिंह की मौजूदगी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पीएसी बैंड ने देशभक्ति गीतों की धुन का वादन कर लोगों का मन मोह लिया। देश प्रेम एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की मनमोहक धुनों से आम लोगों में उत्साह एवं देशभक्ति की भावना का संचार हुआ।अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य एवं महत्व के संबंध में अवगत कराया। प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- तिरंगा महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान का हुआ शुभारंभ उनको राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों ...