चित्रकूट, जुलाई 9 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सर्पदंश से पीड़ित दो युवकों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। भरतकूप थाना क्षेत्र के दहिनी गांव के मजरा खुमानी पुरवा निवासी 37 वर्षीय सूर्यनारायण को बुधवार की देर शाम जहरीले सर्प ने डस लिया। इसी तरह पहाड़ी थाना क्षेत्र के दुबारी निवासी 45 वर्षीय शिवलखन गुरुवार को सुबह खेत में सिंचाई कर रहा था। उसी दौरान उसे सर्प ने डस लिया। परिजन पहले झाड़-फूंक कराते रहे। बाद में हालत नहीं सुधरी तो आनन-फानन जिला अस्पताल में दाखिल कराया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सर्पदंश से दो लोग हुए मूर्छित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...