Chitrakoot News: दो पक्षों में मारपीट, एक-दूसरे पर छेड़खानी का आरोप
चित्रकूट, जुलाई 19 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों के बीच मामूली बातों को लेकर मारपीट हुई। एक-दूसरे पर छेंड़खानी करते हुए दोनो पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक पक्ष की युवती का आरोप है कि शुक्रवार को उसके माता-पिता निमंत्रण में चले गए थे। वह घर में अकेली थी। शाम करीब आठ बजे पड़ोसी युवक ने आकर उसके साथ छेंड़खानी की। विरोध करने के दौरान उसकी छोटी बहन भी मौके में आ गई। इसी बीच युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। थाने में शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई। दूसरे पक्ष की युवती का आरोप है कि शनिवार की शाम करीब सात बजे गांव के ही रहने वाले पिता पुत्र लाठी-डंडे लेकर आए और घर में घुसकर मारपीट की। उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक मऊ श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि दोनो पक्षों में मारपीट का माम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.