Chitrakoot News: दो दिन बीते, सुधि लेने नहीं पहुंचे कोई जिम्मेदार
चित्रकूट, सितम्बर 30 -- Chitrakoot News: पहाड़ी, संवाददाता। जमहिल गांव के मजरा नारायणपुर में दो दिन बीतने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की सुध लेने नहीं पहुंचे। मौके पर दो दिन से हाईटेंशन लाइन का टूटा तार पड़ा है। विद्युत विभाग की टीम तार जोड़ने भी नहीं पहुंची। विभागीय अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि गांव के लोग तार नहीं दे रहे है। अब तक सिर्फ राजस्व विभाग से लेखपाल ने पहुंचकर क्षति का जायजा लिया है। बीते सोमवार की शाम करीब चार बजे नारायणपुर में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से दो लोगों के मकान आग लगने से जल गए थे। इसके साथ ही 19 लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए थे। जिनका सीएचसी में उपचार चल रहा था। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस पहुंची थी। अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया था। दूसरे दिन मंगलवार को राजस्व विभाग से पहुंचे लेखपाल ने क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.