चित्रकूट, अगस्त 18 -- Chitrakoot News: राजापुर। गोस्वामी तुलसीदास का जयंती महोत्सव बुधवार को भव्य तरीके से मनेगा। तुलसी जन्मस्थली में महोत्सव की तैयारियां की गई है। महोत्सव को लेकर तुलसी नगरी आस्था, भक्ति और उत्सव के रंग में सराबोर नजर आ रही है। तुलसी जन्म कुटीर से लेकर पूरे कस्बे को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जगह-जगह आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए हैं। रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरने वाली झालरों से कस्बा जगमगा रहा है। मार्गों के दोनो तरफ अलग-अलग रंगों के कपड़ों से की गई सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी है। शाम होते ही रोशनी से तुलसी नगरी में धार्मिक स्वरूप नजर आने लगता है। महोत्सव को दिव्य और भव्य स्वरूप देने में प्रशासन, पुलिस, नगर पंचायत, समाजसेवी व तुलसी परिवार के लोग जुटे हैं। तुलसी जन्म कुटीर, तुलसी स्मारक व प्रमुख मार्गों को आकर्षक ...