चित्रकूट, अगस्त 28 -- Chitrakoot News: मऊ। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बे में मिठाई की दुकानों में छापेमारी की। अचानक हुई छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने कई दुकानों से मिठाइयों के सैंपल भरे। जबकि संदिग्ध व अत्यधिक रंगीन मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट कराया। नायब तहसीलदार पारुल सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर सिंह की अगुवाई में टीम ने कस्बे के अलावा बरगढ़ व लालता रोड आदि में भी छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने मिठाइयों की गुणवत्ता, रंग व साफ-सफाई की जांच की। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: प्रशासन की सख्ती पर भारी पड़ रही मिठाई विक्रेताओं की मनमानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...