चित्रकूट, अक्टूबर 10 -- Chitrakoot News: मऊ। कस्बे में दुकानों के सामने सीज ट्रक-डंपर महीनों तक खड़े रहने से व्यापारियों को कारोबार में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर व्यापारियों ने एसडीएम रामऋषि रमन को ज्ञापन सौंपा है। अवगत कराया कि बस स्टैंड से थाने के सामने होते हुए तहसील तक व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। दुकानों के सामने पुलिस समेत अन्य अधिकारियों ने सीज ट्रक-डंपर खड़े करवा रखे है। जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। आरोप लगाया कि आपत्ति जताने पर कुछ पुलिसकर्मी दुर्व्यवहार करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...