चित्रकूट, अक्टूबर 14 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवादाता। कर्वी कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपित मृतका के पति व ससुर को गिरफ्तार किया है। जबकि सास व देवर फरार चल रहे है। मुख्यालय से सटे कोलगदहिया निवासी बच्चा प्रसाद ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया कि बेटी गीता देवी का विवाह लालबाबू निवासी रेहुटिया के साथ वर्ष 2021 में की थी। बीते 14 अगस्त को बेटी के पति लालबाबू समेत ससुरालीजनों ने बेटी को धमकी दी थी कि अपने पिता से पैसे मांग कर लाओ। ऐसा न करने पर जान से मार देगें। इसी धमकी से परेशान होकर 14 अगस्त की देर शाम करीब नौ बजे बेटी गीता ने खोह के पास ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। प्रभारी निरीक्षक कर्वी अभयराज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति लालबाबू, ससुर श्रीपाल, सा...