चित्रकूट, अगस्त 5 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। एसपी अरुण कुमार सिंह ने महिला थाना, यातायात कार्यालय, अपराध शाखा व शिवरामपुर पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। मातहतों को निर्देश दिए कि थाना व चौकी परिसरों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर उनका निस्तारण करें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, मालखाना, बैरक, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। लंबित विवेचनाओं एवं प्रार्थना-पत्रों के समयबद्ध निस्तारण, प्रभावी गश्त, अपराध नियंत्रण व फरियादियों की शिकायतों का निष्पक्ष तरीके से निस्तारण करने के निर्देश मातहतों को दिए। कहा कि महिलाओं के मामले में संवेदनशीलता बरतें। किसी भी फरियादी के साथ थानों व चौकियों में गलत व्यवहार नहीं होना चाहिए। यह भी पढ़ें- Ch...