Chitrakoot News: त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने में निभाएं जिम्मेदारी
चित्रकूट, नवम्बर 15 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचक नामावली तैयार की प्रक्रिया ने तेजी पकड़ी है। आगामी 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाना है। इसको लेकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम पुलकित गर्ग समेत अधिकारियों ने बीएलओ निर्वाचक नामावली की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के संबंध में अवगत कराया। डीएम ने कहा कि प्रपत्र-6, 7 एवं 8 के माध्यम से नाम मतदाताओं के नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन की प्रक्रिया की जाएगी। महिला मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर सभी को ध्यान देना होगा। निर्वाचक नामावली में फोटो एवं आयु संबंधी त्रुटियों का सुधार भी अभियान के दौरान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hardoi News: कल प्रकाशित होगी मतदाता सूची, 18-19 को बूथों पर पढ़कर सुना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.