चित्रकूट, अगस्त 7 -- Chitrakoot News: राजापुर। गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली में करोड़ों रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग की चमक विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। करीब चार वर्ष पहले झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में जुड़ने वाले बोड़ीपोखरी मार्ग का निर्माण हुआ था। कस्बे में दोनो तरफ नालों का निर्माण कराया गया, लेकिन अधूरा छोंड दिया। जगह-जगह नाले में लगी लोहे की सरिया करीब दो से तीन फीट तक ऊपर को उठी हुई है। जिनमें गिरने के दौरान लोगों की जानें भी जा सकती है। कस्बे में तुलसी स्मारक, खटवारा रोड, डाकघर के सामने, थाना रोड व इंडियन बैंक के सामने नाले अधूरे पड़े हैं। करीब चार साल से मुसीबत झेल रहे है। अवगत कराने पर भी जिम्मेदारों ने कोई सुधि नहीं ली है। अधूरे नालों में कूड़ा-कचरा, मलबा और गंदा पानी जमा होने से दुर्गंध फैलती है। जोरदार बारिश के दौर...