चित्रकूट, जुलाई 20 -- Chitrakoot News: राजापुर। गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली में सोमवार को सुबह करीब डेढ़ घंटे हुई झमाझम बारिश से सड़कें लबालब भर गई। कई मोहल्लों की गलियों में जलभराव से लोगों के घरों में पानी भर गया। बारिश के दौरान नाला-नालियां उफना गए। इसके साथ ही नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल भी खुलकर सामने आ गई। बारिश के बाद लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। सड़कों में करीब एक फीट से अधिक पानी भर जाने से आवागमन में दिक्कतें हुई। वाहन जलभराव से होकर आवागमन करते रहे। सोमवार को सुबह कई दिन बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। करीब नौ बजे से झमाझम बारिश का दौर शुरु हुआ। बारिश लगातार 10:30 बजे तक हुई। झमाझम बारिश ने जहां उमसभरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी है, वहीं नगर पंचायत की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत भी सामने ला दी। जोरदार बारिश...