चित्रकूट, अगस्त 9 -- Chitrakoot News: राजापुर। प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त गोस्वामी तुलसीदास की जयंती महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी है। सोमवार 10 अगस्त से महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत होगी। पहले दिन कस्बे में भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकलेगी। जिसकी तैयारियां चल रही है। मुख्य महोत्सव कार्यक्रम 19 अगस्त को होगा। इस बीच रोजाना धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न लीलाओं का मंचन होगा। महोत्सव को लेकर तुलसी परिवार के लोग पिछले करीब एक पखवारे से तैयारियां कर रहे है। नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा सहित संत-महात्मा, श्रद्धालु, समाजसेवी आदि समारोह को सफल बनाने के लिए जुटे हैं। सोमवार 10 अगस्त को पहले दिन ओम नम: शिवाय गौशाला वृंदावन के संत रामदास महाराज की अगुवाई में तुलसी जन्म कुटीर से भव्य कलश यात्रा निकलेगी। इसमें संत-महात्माओं के स...